
मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 14 जुलाई 2024 | जयपुर : इंडोनेशिया से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण सुलावेसी के लुवु रीजेंसी में 30 फुट लंबे अजगर ने एक महिला को जिंदा निगल लिया।
अजगर के मुंह में पत्नी का पैर देख सहम गया पति
ये दर्दनाक घटना मंगलवार की है। जब पांच बच्चों की मां अपने बीमार बच्चे के लिए दवा खरीदने के लिए घर से निकली थी और उसके बाद से लापता हो गई थी। जब महिला घर नहीं लौटी, तो चिंतित घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन बाद में वो जिस हालत में मिली, उसे देखकर पति सहम गया।

इंडोनेशिया में एक महिला को 30 फुट लंबे अजगर ने निगल लिया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक घटना सुलावेसी प्रांत के सितेबा गांव की है। महिला का नाम सिरियाती है, जो मंगलवार की सुबह अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी।
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय पति आदियान्स्या ने पत्नी के पैर को 30 फुट लंबे अजगर के मुंह में पाया। वह उसे तब पूरी तरह निगलने की कोशिश कर रहा था। सांप ने 30 वर्षीय सिरियाती पर तब हमला किया। जब वह पेड़ों के बीच से अकेली जा रही थी। आदियान्स्या ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को ढूंढते-ढूंढते पेड़ों के पास पहुंचा। तो अजगर के मुंह में पत्नी के पैर देखकर सहम गया।
इंडोनेशियाई व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बचाने के प्रयास में सांप को मार डाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्योंकि, महिला पहले ही मर चुकी थी। शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी दवा खरीदने के लिए निकली थी। वह भाई से भी मिलने गई थी। ऐसे में उसे जंगल से होकर जाना पड़ा।
लेकिन जब महिला भाई के पास नहीं पहुंची। तो उसने पीड़िता के पति को फोन किया। इसके बाद सभी महिला को ढूंढने के लिए निकल पड़े। वालेंरंग पुलिस कमिश्नर इदुल ने कहा कि अजगर के पेट से महिला का शव सही सलामत बरामद कर लिया गया है। शरीर की हालत ठीक थी, लेकिन हड्डियां कुचली हुई थीं।
दक्षिण सुलावेसी में एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी ऐसी घटना है। जून की शुरुआत में अजगर ने एक 45 साल की महिला को जिंदा निगल लिया था। वो पिछले कई दिनों से गायब थी। इंडोनेशिया में अजगरों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें बर्मीज अजगर और रेटिकुलेटेड अजगर शामिल हैं। ग्रीन एनाकोंडा की दूसरी प्रजाति मिलने से पहले तक रेटिकुलेटेड दुनिया का सबसे लंबा सांप माना जाता था।
जब सिरियाती कई घंटों बाद भी नहीं लौटी तो उसके पति आदियासा ने उसे ढूंढना शुरू किया। आदियासा को घर से 500 मीटर की दूर पर उसकी चप्पल और कपड़े के टुकड़े मिले। इसके बाद उसने पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सिरियाती को ढूंढने लगी। इस दौरान उन्हें घर के रास्ते से 10 मीटर दूर पर एक लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर का पेट का काफी मोटा दिखाई दे रहा था। इसके बाद लोगों ने अजगर का पेट काटकर महिला की लाश बाहर निकाली। सुलावेसी में पिछले महीने भी अजगर ने एक महिला को निगल लिया था।
पिछले महीने भी एक अजगर ने महिला को निगला था
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले महीने भी इस इलाके में 50 साल की फरीदा को अजगर ने निगल लिया था। फरीदा बाजार जाते समय लापता हो गई थी। दो दिन बात उसे अजगर के पेट से निकाला गया। अब सिरियाती का शव मिलने से लोग दहशत में है।
पिछले साल भी एक अजगर ने एक किसान को निगल लिया था। इसके बाद लोगों ने उस 4 मीटर लंबे अजगर को मार डाला था। सुलावेसी के मुना शहर में 2018 में एक 54 साल की महिला को 7 मीटर लंबे अजगर ने निगल लिया था। लोगों ने बताया कि शहर का रास्ता जंगल से होते हुए जाता है इसलिए यहां इस प्रकार घटनाएं होती हैं।