मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 25 जुलाई 2024 | जयपुर : पेरिस ओलिंपिक में गुरुवार को महिला तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम इस राउंड में चौथे नंबर पर रही। उसने 1983 पॉइंट्स हासिल किए। टीम सीधे क्वार्टरफाइनल पहुंची है।
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टरफाइनल पेरिस ओलिंपिक पहुंची
इस राउंड में कोरिया ने ओलिंपिक रिकॉर्ड तोड़ा और 2046 पॉइंट के साथ पहले पोजिशन पर रही। चीन (1996) दूसरे और मैक्सिको (1986 पॉइंट्स) तीसरे नंबर पर रही। भारतीय तीरंदाज अंकिता ने सीजन का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है, वो 666 पॉइंट्स के साथ 11वें नंबर पर रहीं। भजन 659 पॉइंट्स के साथ 22वें और दीपिका कुमारी 658 पॉइंट्स के साथ 23वीं पोजिशन पर रहीं। इन तीनों को राउंड ऑफ-64 खेलना होगा।
मेंस टीम का क्वालिफिकेशन 5:45 बजे से
मेंस कैटेगरी के क्वालिफिकेशन मुकाबले शाम 5:45 बजे से शुरू होंगे। भारत को आर्चरी में पुरुष टीम से काफी उम्मीद है, जिसने इस साल शंघाई में विश्व कप के फाइनल में कोरिया को हराकर इतिहास रचा था। लिम सिहियोन ने 5 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 694 अंक स्कोर किए।
भारतीय टीम में तरुणदीप राय और पिछले ओलिंपिक में भाग लेने वाले प्रवीण जाधव के रूप में अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि युवा खिलाड़ी धीरज बोम्मादेवरा ने एक महीने पहले ही अंताल्या वर्ल्ड कप में टोक्यो ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट इटली के मौरो नेस्पोली को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
क्वार्टरफाइनल तक पहुंच सका है भारत
भारतीय तीरंदाज ओलिंपिक में अभी तक क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। भारत तीरंदाजी में केवल सिडनी ओलिंपिक 2000 में क्वालिफाई नहीं कर पाया था। इसके अलावा उसने सभी ओलिंपिक खेलों में भाग लिया, लेकिन अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पाया।
लंदन ओलिंपिक 2012 के बाद यह पहला अवसर है, जब भारतीय टीम में सभी छह खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने रैंकिंग के आधार पर ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। जिसका मतलब है कि इस बार भारतीय तीरंदाज सभी पांच इवेंट्स में हिस्सा लेंगे।
लाइव अपडेट्स
फ्रांस और नीदरलैंड के विनर से मुकाबला
टॉप-8 में भारतीय टीम का मुकाबला राउंड ऑफ-16 में फ्रांस और नीदरलैंड के विजेता से होगा। 5वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को राउंड ऑफ-16 में जगह मिली है। क्वार्टर फाइनल जीतने की स्थिति में सेमीफाइनल में भारत का सामना कोरिया से हो सकता है।
भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में
फोटो में भारतीय तीरंदाज
लिम सिहियोन ने डेब्यू ओलिंपिक में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
कोरिया की ओर से डेब्यू कर रही लिम सिहियोन ने इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 694 अंक स्कोर किए। उन्होंने अपने ही देश की कांग चाई-यंग का 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। चाई-यंग 692 रन स्कोर करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।