भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले 10 हॉकी खिलाड़ी

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 02 दिसंबर 2024 | जयपुर :  भारतीय हॉकी का इतिहास काफी विशाल रहा है। भारतीय हॉकी का इतिहास काफी विशाल रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में 8 बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले 10 हॉकी खिलाड़ी

भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल लीजेंड मेजर धान्यचंद ने किए हैं। वो भारत के सबसे सफल हॉकी खिलाड़ियों में शुमार हैं। तो आज हम आपको भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले 10 हॉकी खिलाड़ी

मेजर ध्यानचंद

भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल मेजर ध्यानचंद ने किए हैं। उन्होंने भारत के लिए 1926-1949 तक हॉकी खेला। इसके साथ ही उन्होंने 1928-1964 तक कुल 8 ओलंपिक में हिस्सा लिया। उन्होंने बतौर सेंटर फॉरवर्ड के रूप में कुल 570 गोल किए। इसके साथ ही वो भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है।

बलबीर सिंह सीनियर

भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर हैं। उन्होंने 1947-1958 तक 61 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 गोल किए। वो तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। वो ओलंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा 5 गोल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम रखते हैं.।

Most goals for India in hockey

हरमनप्रीत सिंह (ANI PHOTO)

हरमनप्रीत सिंह

भारत की हॉकी टीम के वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत सिंह देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी है। उन्होंने 234 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 205 गोल किए हैं। हरमनप्रीत 2020 टोक्यो ओलंपिक में 6 गोल करके भारत के शीर्ष गोल स्कोरर बन गए थे।

कुंवर दिग्विजय सिंह

भारत के लिए के डी सिंह सबसे ज्यादा गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्मे इस खिलाड़ी ने 175 गोल किए हैं। इस बेहतरीन ड्रिबलर की तुलना ध्यानचंद से अक्सर की जाती रही है।

धनराज पिल्ले

भारतीय हॉकी की 15 साल तक सेवा करने वाले धनराज पिल्ले सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी है। उन्होंने 400 मैच में कुल 170 गोल किए हैं। उनको साल 2000 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

संदीप सिंह

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले छठे खिलाड़ी संदीप सिंह हैं। भारत के इस पेनल्टी-कॉर्नर स्पेशलिस्ट और 145 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ड्रैग-फ्लिक करने वाले संदीप ने 186 मैचों में कुल 138 गोल किए हैं।

वी.आर. रघुनाथ

भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले वीआर रघुनाथ सातवें खिलाड़ी है। इस ड्रैग-फ्लिकर ने भारत के लिए 228 मैचों में कुल 132 गोल किए हैं। इन्होंने 2005 में डेब्यू किया और 2017 में अपने सफल करियर का अंत किया था।

रुपिंदर पाल सिंह

भारतीय हॉकी टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में आठवें नंबर पर रुपिंदर पाल सिंह हैं। भारत के इस बेहतरीन ड्रैग-फ्लिकर ने 223 मैचों में कुल 125 गोल किए हैं।

Most goals for India in hockey

मनदीप सिंह (IANS PHOTO)

मनदीप सिंह

देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले 9वें खिलाड़ी मनदीप सिंह हैं। मनदीप ने 252 मैचों में कुल 117 गोल किए हैं। वो भारत के एक्टिव खिलाड़ियों में से एक हैं।

गगन अजीत सिंह

भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले 10वें खिलाड़ी गगन अजीत सिंह हैं। इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने भारत के लिए 157 मैचों में 108 से गोल किए हैं। इन्होंने देश के लिए 1997 से लेकर 2007 खेला है। इनके पिता और चाचा दोनों ने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ‘मूकनायक मीडिया’ को आर्थिक सहयोग जरूर कीजिए 

MOOKNAYAK MEDIA

At times, though, “MOOKNAYAK MEDIA’s” immense reputation gets in the way of its own themes and aims. Looking back over the last 15 years, it’s intriguing to chart how dialogue around the portal has evolved and expanded. “MOOKNAYAK MEDIA” transformed from a niche Online News Portal that most of the people are watching worldwide, it to a symbol of Dalit Adivasi OBCs Minority & Women Rights and became a symbol of fighting for downtrodden people. Most importantly, with the establishment of online web portal like Mooknayak Media, the caste-ridden nature of political discourses and public sphere became more conspicuous and explicit.

Related Posts | संबद्ध पोट्स

सुशीला मीणा को RCA ने ले लिया गोद, सुशीला ने खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को किया क्लीन बोल्ड

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 06 जनवरी 2025 | जयपुर : राजस्थान की 12 साल की स्टूडेंट सुशीला मीणा चर्चा में है। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और जहीर खान जैसे नामी खिलाड़ी भी इनके फैन हो गए हैं। सचिन ने सरकारी स्कूल की ड्रेस में गेंदबाजी करती सुशीला का वीडियो शेयर किया और एक्शन को जहीर खान जैसा बताया था।

सुशीला मीणा को RCA ने ले लिया गोद, सुशीला ने खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को किया क्लीन बोल्ड

सुशीला ने खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को किया बोल्ड

सचिन तेंदुलकर की तारीफ से चर्चा में आई प्रतापगढ़ की सुशीला मीणा को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने गोद ले लिया है। अब 12 साल की सुशीला की पढ़ाई से लेकर उसके रहने, खाने और क्रिकेट ट्रेनिंग का खर्च आरसीए उठाएगा।

सुशीला ने बताया कि वह पिछले 3 साल से क्रिकेट खेल रही है। ऐसे में अब वह और अच्छी ट्रेनिंग हासिल कर भारतीय टीम में शामिल होना चाहती है। यही लक्ष्य है।

सुशीला को गोद लेने के दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ मंत्री हेमंत मीणा, जोगाराम पटेल, RCA एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी समेत जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुशीला को गोद लेने के दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ मंत्री हेमंत मीणा, जोगाराम पटेल, RCA एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी समेत जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री बोले- दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज राजस्थान से होना चाहिए

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- राजस्थान में कई प्रतिभाएं हैं। जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए अब RCA और खेल विभाग प्रॉपर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। इसकी शुरुआत सुशीला मीणा से हो रही है। सुशीला को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जाएगी। अच्छी एजुकेशन भी दी जाएगी।

खेल मंत्री ने जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को अपने जिलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के आदेश दिए। उन्होंने कहा- आने वाले समय में दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज राजस्थान से होना चाहिए। न सिर्फ क्रिकेट बल्कि सभी खेलों में राजस्थान के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करें। इस सोच को लेकर राजस्थान की सरकार काम कर रही है।

आरसीए एकेडमी में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ नेट प्रैक्टिस करती सुशीला मीणा।

आरसीए एकेडमी में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ नेट प्रैक्टिस करती सुशीला मीणा। राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने प्रतापगढ़ की होनहार क्रिकेटर सुशीला मीणा जी से वीडियो कॉल पर संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उनकी प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने के लिए जयपुर आने का आमंत्रण दिया।

जयपुर पहुंची सुशीला मीणा का डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने स्वागत किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जयपुर पहुंची सुशीला मीणा का डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने स्वागत किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट किया था सुशीला का वीडियो

दरअसल, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 20 दिसंबर को एक वीडियो X पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को टैग किया और लिखा- ‘सहज, सरल और देखने में बहुत ही प्यारा। सुशीला मीणा की गेंदबाजी में आपकी झलक दिखती है जहीर खान। क्या आपने भी इसे देखा?’

जहीर खान ने इसका जवाब दिया- ‘आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। उसका एक्शन बहुत सहज और प्रभावशाली है। वे पहले से ही बहुत आशाजनक दिख रही हैं।’

तेंदुलकर के पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी ने सुशीला के खेल की तारीफ की थी। कुछ लोग उनके बॉलिंग एक्शन की तुलना तेज गेंदबाज जहीर खान से भी कर रहे थे। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

सचिन ने सुशीला का बॉलिंग करते हुए वीडियो शेयर किया और उसके गेंदबाजी एक्शन को जहीर खान जैसा बताया था।

सचिन ने सुशीला का बॉलिंग करते हुए वीडियो शेयर किया और उसके गेंदबाजी एक्शन को जहीर खान जैसा बताया था।

पत्थर को निशाना बनाकर गेंदबाजी करती थी सुशीला

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के रामेर तालाब गांव की रहने वाली सुशीला 5वीं क्लास की छात्रा है। वह तीन साल से क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही है। पहले खाली दीवार या किसी पत्थर को निशाना बनाकर गेंदबाजी करती थी, लेकिन अब वह इस खेल में इतनी माहिर हो गई है कि उसके शिक्षकों ने उसकी मदद करते हुए उसे खेल सामग्री उपलब्ध करवाई है।

मूकनायक मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद राजस्थान क्रिकेट संघ ने सुनीता को जयपुर बुलाकर गोद लिया है।

यह भी पढ़ें : सुशीला मीणा को लेकर BCCI और RCA घोर उदासीन, नेताओं ने TRP बढ़ाई धरातल पर कोई सहायता नहीं

सुशीला के पिता रतनलाल और मां शांति बाई मीणा मजदूरी व खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सुशीला माता-पिता और दादा के साथ बांस की झोपड़ी में रहती है। सुशीला पढ़ाई के साथ हर रोज 2 घंटे क्रिकेट खेलती है। जहीर खान जैसे बॉलिंग एक्शन वाली सुशीला की मदद  के लिए किरोड़ी लाल मीणा ने भी वादा किया था।  

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ‘मूकनायक मीडिया’ को आर्थिक सहयोग कीजिए 

मनु भाकर सहित 4 को खेल रत्न पुरस्कार 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी

मूकनायक मीडिया ब्यूरो | 02 जनवरी 2025 | जयपुर :  नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान गुरुवार को खेल मंत्रालय ने किया। ओलिंपिक मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य और 30 प्लेयर्स को अर्जुन पुरस्कार दिया जायेगा। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी होगी।

मनु भाकर सहित 4 को खेल रत्न पुरस्कार 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी

भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 #Khel_Ratna_Award_2024: की घोषणा कर दी है। स्टार शूटर मनु भाकर समेत चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। इसमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, शतरंज के विश्व चैम्पियन डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार शामिल हैं।

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड
2024

मनु भाकर के नाम को लेकर पिछले कई दिनों से काफी विवाद हुआ जिसमें पहले ये कहा गया था कि उनके नाम की अनुशंसा नहीं की गई है। फिलहाल अब उनके भी नाम का ऐलान कर दिया गया है।

मनु ने पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीते थे

मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।

18 साल के गुकेश शतरंज के नए वर्ल्ड चैंपियन, सबसे कम उम्र में खिताब जीता

18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में 11 दिसंबर को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में हराया।इतनी कम उम्र में खिताब जीतने वाले गुकेश दुनिया के पहले प्लेयर बने हैं। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीता

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हरमनप्रीत तीन बार FIH अवार्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीते हैं।

प्रवीण ने ऊंची कूद में रिकॉर्ड के साथ पैरालिंपिक गोल्ड जीता था

प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया था। टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण ने T64 स्पर्धा में अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2.08 मीटर की ऊंचाई लांघकर इतिहास में नाम दर्ज कराया।

राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड

भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह प्रमुख पुरस्कार खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार हैं। 2004 से छह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

पिछले साल 26 खिलाड़ियों को मिला था अर्जुन पुरस्कार

पिछले साल क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला था। जबकि 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था। बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।

बिरसा अंबेडकर फुले फातिमा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ‘मूकनायक मीडिया’ को आर्थिक सहयोग कीजिए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Color

Secondary Color

Layout Mode